पिंटू सिंह के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

अमेठी- पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को मिली सजा के बाद से चर्चा में आये सपा नेता अमरेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह पर कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पिंटू सिंह पर धारा 419, धारा 420, 467,468 और धारा 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये मामला उन पर पुलिस की फर्जी मुहर, साइन और रिपोर्ट लगाने पर दर्ज किया गया है। आपको बताते चलें कि पिंटू सिंह अभी कुछ दिन पहले ही एक मामले में जेल से बरी किये गये हैं। पिंटू सिंह को अमेठी विधानसभा से सपा का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। उन पर ये मुकद्मा एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर संग्रामपुर थाने में दर्ज किया गया है।

About Post Author