उत्तर प्रदेश : पति को चारपाई में बांधकर पत्नी ने किए 5 टुकड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार

KNEWS DESK… उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एक महिला ने अपने पति को सोते समय चारपाई में बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल आपको बता दें कि पीलीभीत से एक ऐसी खबर निकलकर आ रही है जोकि हर एक का दिल सहम जा रहा है। जी हां बता दें कि पीलीभीत के गजरौला थाना के एक गांव शिवनगर में 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार से लापता बताया जा रहा था। जिसके बाद रामपाल के पुत्र ने पिता की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और लापता व्यक्ति की पत्नी से ही पूछताछ की। तो पुलिस की पूछताछ में उक्त महिला ने अपराध कबूल करते हुए कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी दी।  महिला के द्वारा अपने पति को सोते समय चारपाई में बांधकर कुल्हाड़ी से 5 टुकड़ों में काटकर गांव के पास ही नहर में शवों के टुकड़ों को फेंक दिया।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जन शिकायतें, कहा शिकायकर्ता को किया जाए पूर्ण संतुष्ट

पुलिस ने शव के टुकड़ो को किया बरामद

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या करके उसके शरीर के 5 टुकड़े  कर दिए हैं।  मृतक की पहचान रामपाल के रुप में हुई है। एवं उसकी उम्र 55 साल बताई गई है। रामपाल की पत्नी का नाम दुलारो देवी बताया जा रहा है। जो पिछले कुछ समय से पति के दोस्त के साथ रह रही थी। इसके बाद अचानक पत्नी दुलारो देवी अपने पति से मिलने आई और रात में उसने अपने पति रामपाल की हत्या कर दी। फिर उसके लाश को नाले में फेंक दिया। अपने पिता के घर पर नहीं दिखने पर बेटे ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि तैराकों की मदद से शव के टुकड़े नाले से बरामद किए हैं। इसके साथ ही नाले से मृतक की खून से लथपथ कपड़े एवं चटाई भी बरामद की गई है। पुलिस हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें… बिहार : छपरा की मेयर राखी गुप्ता हुई बर्खास्त ,3 बच्चों के चक्कर में गई कुर्सी,जाने पूरा मामला

About Post Author