मणिपुर में उपद्रवियों ने महिला के चेहरे को गोलियों से किया छलनी,पुलिस ने इलाके की घेराबंदी

KNEWS DESK… मणिपुर में शुरू हुई बीते 3 मई को हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसके झड़प जारी है। इंफाल पूर्वी जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

दरअसल आपको बता दें कि कुछ अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर सावोमबुंग इलाके में घुस गए। जिसके बाद उन लोगों ने  एक पचास वर्षीय महिला का चेहरा गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद पुलिस ने इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है। सेना औऱ पुलिस की टुकड़ियां क्षेत्र में हाई अलर्ट पर देखने को मिल रही हैं। इस घटना पर मणिपुर पुलिस का कहना है कि महिला मरिंग नगा समुदाय की थी। जो अपने घर से बाहर निकलते ही गोलियों की शिकार हो गई। उपद्रवियों ने महिला के चेहरे को छलनी कर दिया है। कुछ इसी तरह की घटना तकरीबन 10 दिन पहले 6 जुलाई को मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में देखने को मिली थी। जहां एक महिला को स्कूल से बाहर निकलते ही गोली मार दी गई थी। वहीं दूसरी तरफ मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सेकमाई थाना क्षेत्र के अवांग सेकमाई में शनिवार को ही कुछ उपद्रवियों द्वारा तीन खाली ट्रकों में आग लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें… यूरोपीय संसद में मणिपुर हिंसा पर हुई चर्चा,भारत ने कहा-ये हमरा आंतरिक मामला है

2 महीने से अधिक समय से चल रही है हिंसा

गौरबतल हो कि मणिपुर में हिंसा की ऐसी घटनाएं पिछले लगभग 2 महीने से अधिक समय से लगातार जारी है। कुकी एवं मैतेई समुदाय एक-दूसरे के खिलाफ हथियार लेकर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर हिंसा में करीब 150 लोगों से अधिक की मौत हो गई है। जबकि इस हिंसा अब तक तकरीबन 1,000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं एवं करीब 65,000 से ज्यादा लोगों ने अपना घर छोड़कर दूसरे जगहों में जाकर शरण ले लिया है। इस हिंसा में अब तक 5,000 से अधिक आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। वहीं हिंसा को लेकर स्थानी लोगों ने अब तक करीब 6,000 से ज्यादा मामले दर्ज कराए हैं। इस हिंसा के दौरान अब तक 144 लोगों की गिरफ्तारी  की जा चुकी है। इस हिंसा को देखते हुए सरकार ने राज्य में 36,000 सुरक्षाबलों एव 40 IPS अफसरों की तैनाती की है।

यह भी पढ़ें… मणिपुर हिंसा: पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की हुई मौत, कमांडो के सर में गोली लगने से हुई मौत

About Post Author