Agra Murder Case: मम्मी ऐसा करेंगी, सोचा नहीं था… पति को मारकर बाथरूम में गाड़ने वाली की बेटी की कहानी

आगरा में एक पत्नी ने पहले अपने पति की हत्या की. उसके बाद शव को घर के अंदर बने बाथरूम में गड्ढा खोद कर गाड़ दिया. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और खोजबीन करने लगी रही, जबकि पत्नी लगभग 45 दिन तक गुमराह करती रही. पति के लापता होने का नाटक करती रही. जब पुलिस को पता चला कि पति की हत्या के बाद शव को घर में गाड़ा गया है तो गड्ढा खोद कर सुरेंद्र के कंकाल को बाहर निकाला. 

Knews Desk- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मम्मी ऐसा कुछ करेंगी. पापा कितने खुश थे. मेरे साथ भजन गा रहे थे. दादी से बातें भी कीं. हालांकि, पापा बहुत शराब पीते थे. मां और पापा में काफी लड़ाई होती थी. वो हमेशा बोलते थे कि तुम सबको छोड़कर चला जाऊंगा. तुम लोग भीख मानोगे… आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ने वाली महिला की बेटी ने कत्ल से पहले और बाद की कहानी बताई. वहीं न्यूज 18 से बात करते हुए मृतक के भाई ने भी काफी कुछ खुलासा किया. 

रूबी और सुरेंद्र की शादी, दो बेटियां हुईं

रूबी और सुरेंद्र की शादी के बाद उनके दो बेटियां हुईं। आरोप है कि सुरेंद्र शराब का आदी था और आए दिन नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी सुरेंद्र की मां की पेंशन से चलती थी। 26 मई को सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा ने थाना सिकंदरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

परिवार के बयान और बेटी का खुलासा

मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि पहले रूबी ने यह कहा था कि सुरेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी और उन्होंने ही शव को दफना दिया था। वहीं मृतक की बेटी अनु ने कहा कि उसके पिता सामान्य रूप से खुश रहते थे, भजन गाते थे और दादी के साथ समय बिताते थे। उसने बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी मां ऐसा कदम उठा सकती है। साथ ही उसने यह भी कहा कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और पिता कई बार घर छोड़कर जाने की बात भी कहते थे।

पुलिस जांच और शुरुआती सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस गुरुवार को सुरेंद्र के घर पहुंची, लेकिन उस समय कोई ठोस जानकारी नहीं मिली और टीम वापस लौट गई। हालांकि बाद में रात के समय रूबी ने अपनी सास को पूरी सच्चाई बता दी। उसने स्वीकार किया कि सुरेंद्र लापता नहीं हुआ था, बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद अनिल ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और जांच को आगे बढ़ाया। पूछताछ के दौरान पत्नी रूबी को हिरासत में ले लिया गया।

पत्नी का कबूलनामा और हत्या का खुलासा

पुलिस पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। 26 मई को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

बाथरूम से मिला कंकाल

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाथरूम में खुदाई करवाई, जहां से सुरेंद्र के कंकाल के अवशेष बरामद हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

ये था पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक पत्नी ने पहले अपने पति की हत्या की. उसके बाद शव को घर के अंदर बने बाथरूम में गड्ढा खोद कर गाड़ दिया. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और खोजबीन करने लगी रही, जबकि पत्नी लगभग 45 दिन तक पुलिस को भी गुमराह करती रही. पति के लापता होने का नाटक करती रही. जब पुलिस को पता चला कि पति की हत्या के बाद शव को घर में गाड़ा गया है तो गड्ढा खोद कर सुरेंद्र के कंकाल को बाहर निकाला. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब न्यूज 18 ने सुरेंद्र कुमार की बेटी अनु, भाई अनिल शर्मा से बातचीत की तो कई चौंकाने वाले पहलू सामने आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *