दिल्ली में श्रद्धा के बाद फिर मिले एक अनजान युवती के शव के टुकड़े, शिनाख्त मुश्किल

KNEWS DESK-  दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस और मुंबई का सरस्वती हत्याकांड अभी लोग भूले भी नहीं थे कि दिल्ली में फिर से एक ऐसी ही वारदात सामने आई। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे का है। जहां एक लड़की की टुकड़ों में बंटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलने पर जांच में पुलिस जुटी।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 9 बजे लाश के इन टुकड़ों के बारे में जानकारी मिली थी। फोन करने वाले ने बताया कि उसे फ्लाई ओवर के नीचे यमुना नदी के किनारे जंगल में प्लास्टिक के पैकेट नजर आ रहे हैं। इस फोन कॉल के मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसवालों ने जैसे ही प्लास्टिक का पैकेट खोला। अंदर एक इंसान का कटा हुआ सिर मिला। जो पुराने होने की वजह से पूरी तरह सड़ चुका था और उसकी पहचान कर पाना भी मुमकिन नहीं था। सिर के साथ मौजूद लंबे बालों को देख कर ये पता चला था कि किसी लड़की का ही होगा। पुलिस ने पॉलिथीन में पैक लाश के टुकड़े तो बरामद कर लिए लेकिन इन टुकड़ों के साथ ऐसी कोई भी चीज नहीं है। जिससे लाश की पहचान हो सके। पुलिस मारी गई लड़की की पहचान पता करने की कोशिश में जुटी है।

जंगल में कटा हुआ सिर मिला

पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी। पैदल ही जंगल छानने के साथ-साथ ड्रोन की मदद से भी जंगल को देखने की कोशिश शुरू की गई। इस कोशिश में पुलिस को कामयाबी भी मिली और इसी जंगल से पुलिस को प्लास्टिक का एक दूसरा पैकेट मिला। जिसे खोलने पर उसमें छोटे छोटे कई और पैकेट्स मिले और इनमें भी मानव शरीर के टुकड़े थे। पुलिस को शक है कि ये सारे के सारे टुकड़े एक ही इंसान के हैं। जिसकी हत्या के बाद कातिल ने उसके टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया था।

सेंट्रल दिल्ली के ज्वाइंट सीपी परमादित्य सिंह

पुलिस ने बरामद टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन जिस तरह से इस लड़की की हत्या की गई है। वो श्रद्धा मर्डर केस से मेल खाता है। पुलिस लाश की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है।  पुलिस ने कोतवाली थाने में कत्ल का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या कहीं और की गई फिर लाश को कातिल ने प्लास्टिक के बैग में बड़ी सावधानी से पैक किया और यमुना के किनारे ठिकाने लगा दिया। लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया नहीं तो जिस रफ्तार से यमुना का पानी बढ़ रहा है। उसे देखते हुए संभव था की पानी इन टुकड़ों को अपने साथ बहा ले जाता। कातिल की भी मंशा शायद यही थी।

मुंबई में श्रद्धा मर्डर जैसी घटना

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को देश भूला नहीं है। कुछ वैसी ही हैवानियत अब मुंबई में हुई है।श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने पिछले साल 18 मई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो किचन में काफी सारे बर्तनों और बाल्टी में शव के टुकड़े मिले।

 टुकड़े किए फिर कुकर में उबाला

अधिकारियों ने बताया कि पहले लिव-इन पार्टनर की गला रेत कर महिला की हत्या की फिर शव को  पेड़ काटने वाली मशीन से कई टुकड़ों में काटा और बदबू ना आए इसके लिए शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए।  56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर द्वारा मारी गई 32 वर्षीय महिला के शव के टुकड़ों को विश्लेषण के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया है।

About Post Author