संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटकता हुआ महिला का शव

रिपोर्ट:रण विजय सिंह

अमेठी: घर के अंदर फंदे पर लटकता हुआ महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के गांव भटठा का पुरवा मजरे शेखनगांव का है,जहां आज सुबह घर के अंदर फंदे पर लटकता हुआ महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया, इस दौरान महिला के परिवार जानो ने पुलिस को सुचना दी वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक महिला के परिनजों ने लगया हत्या का आरोप

वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक महिला को मार कर फांसी के फंदे से लटका दिया.

‘पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप’

पुलिस के द्वारा कोई उचित कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने अनन फनन मे शव को कब्जे में लेकर साक्ष्यो के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.

अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार

वही इस दौरान महिला के परिजानो ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि उनकी लड़की की हत्या की गई है और पुलिस के द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई और साक्ष्यो को मिटाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई.

About Post Author