KGMU में दलालों पर शिकंजा: लारी कार्डियोलॉजी OPD में छापा, दो संदिग्ध हिरासत में

Knews Desk- KGMU लारी कार्डियोलॉजी की OPD में मरीजों को गुमराह कर निजी मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदवाने और निजी अस्पतालों में भर्ती कराने वाले दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। KGMU प्रशासन ने इस दौरान दो संदिग्ध दलालों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

KGMU डीन पैरामेडिकल डॉ. केके सिंह, डॉ. भास्कर अग्रवाल समेत अन्य लोग लारी कॉर्डियोलॉजी पहुंचे। दलालों की सूचना लारी परिसर में होने की सूचना पर छापेमारी शुरू की। अफसरों को देख परिसर में मरीजों को फंसा रहे दलाल सकते में आ गए। OPD के पास से भागने की कोशिश की। इसी दौरान डॉ. केके सिंह व डॉ. भास्कर ने दलालों को दौड़ाकर पकड़ लिया।

लारी कार्डियोलॉजी में संदिग्ध दलालों के साथ डॉ.केके सिंह और डॉ.भास्कर अग्रवाल
परिसर मे संदिग्ध दलालों के साथ डॉ.केके सिंह और डॉ.भास्कर अग्रवाल

2 लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मरीजों के हितों की सुरक्षा और OPD परिसर को दलालों से मुक्त रखने के लिए काफी समय से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी के दौरान टीम ने दो ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा। जो मरीजों और उनके तीमारदारों को बहला-फुसलाकर अपने मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने तथा निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों को तत्काल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई से मेडिकल स्टोरों में हड़कंप, एम्बुलेंस चालक गायब

छापेमारी से लारी के आसपास मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। दलालों के खिलाफ अभियान का असर निजी अस्पतालों की एम्बुलेंस सेवाओं पर भी दिखाई दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई निजी अस्पतालों के एम्बुलेंस चालक ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल परिसर से वाहन हटाकर चले गए। अधिकारियों का मानना है कि मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने वाले नेटवर्क पर सख्ती का असर दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *