भाई ने की बहन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या..

यूपी,  पीलीभीत जिले में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी और फिर उसके को शव 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया था। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां अपनी झूठी शान के चलते भाई ने ही अपनी बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल भाई अपनी बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज था और साथियों की मदद से पहले तो उसके प्रेमी का कत्ल किया। इसके बाद नदी किनारे 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस को वारदात की खबर 6 दिन बाद मिली। इसके बाद पुलिस ने शव नदी किनारे से बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस कत्ल के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल मामला पीलीभीत को कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र सकतपुर गांव का है। गांव निवासी सोनू सिंह पुत्र भरत सिंह 13 फरवरी को लापता हो गया था। घर न लौटने पर परिजनों सोनू की तलाश करने लगे जब सोनू का कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने 15 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस लापता सोनू की लगातार तलाश कर रही थी।

कॉल डिटेल से मिला क्लू

खोज बिन कर रही पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी। फिर सोनू का पता न चलने पर थाना जहानाबाद पुलिस ने उसके नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया था। इसके बाद पुलिस को मोबाइल की कॉल डिटेल से एक क्लू मिला, जिसको आधार बनाकर पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि मुखबिर से संदिग्ध लोगों की सूचना मिल गई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो शव के साथ दफन हत्या के राज भी बाहर निकलने लगे। पुलिस ने आरोपियों मिली जानकारी के आधार पर नदी किनारे 5 फीट गहरे गड्ढे से सोनू सिंह (24 वर्ष) का शव बरामद कर लिया गया।

प्रेम बना हत्या की वजह

शव मिलने के बाद सोनू हत्या का राज खुलकर बाहर आ गया। इसके बाद पता चला कि मृतक सोनू सिंह को गांव में ही एक युवती से प्रेम था। दोनों के प्यार के बारे में सोनू की प्रेमिका के भाई को पता चल गई। इससे नाराज होकर प्रेमिका के सगे और चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मृतक सोनू सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी किनारे ले जाकर 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया।

मामले का खुलासा करते हुए जहानाबाद के क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कमल उर्फ कमलेश और शिशुपाल को गिरफ्तार कर लिया है। शिशुपाल लड़की का चचेरा भाई है। लड़की का सगा भाई विजय सिंह अभी भी फरार है। मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

About Post Author