झारखंड में बड़ी साजिश नाकाम ,नक्सलियों के 2 IED बम हुए बरामद

KNEWS DESK…. झारखंड पुलिस ने चाईबासा से 2 IED बम बरामद किए हैं। चाईबासा इलाके में पुलिस ने नक्सलियों के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इसकी क्षमता इतनी ज्यादा थी कि पूरा इलाका तबाह हो सकता था।

आपको बता दें कि झारखंड के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नक्सलियों ने करीब 5-5 किलो वजनी IED बम लगाए हैं। जानकारी पुलिस तक पहुंची तो मामले में इलाके की सर्च शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने टोंटो से ये 2 आईईडी बरामद किए है। सुरक्षा बलों की ओर से दी  जानकारी के अनुसार अगर ये दोनों IED बम ब्लास्ट हो जाते तो पूरा इलाका तबाह हो सकता था। जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी। लेकिन पुलिस ने ऐसा होने से  पहले ही इसे नष्ट कर दिया है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही की है।

 

झारखंड की पुलिस ने मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नक्सलियों की तलाश के लिए पुलिस की करीब 12 बटालियन्स काम कर रही थी। पुलिस ने पूरा एरिया सील कर तलाशी शुरू कर दी है। इस एरिया में और भी आईईडी हो सकते हैं ऐसा पुलिस लगता है।

 

About Post Author