AIIMS में होगा दोबारा पोस्टमार्टम, समर्थ की मदद करने वालों पर शिकंजा

Knews Desk– भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले में अब AIIMS दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम करेगी। वहीं आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड टीम गठित की है। यह टीम विशेष विमान से भोपाल पहुंचकर ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। परिवार ने पहले पोस्टमार्टम और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद कोर्ट ने दूसरा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया।

उधर, ट्विशा शर्मा के पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ बेहद जरूरी है, क्योंकि समर्थ अब तक जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, समर्थ सिंह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट परिसर से उसे हिरासत में लिया गया और देर रात भोपाल लाया गया। इसके बाद मेडिकल जांच कर कोर्ट में पेश किया गया।

इस मामले में ट्विशा के परिवार ने दहेज प्रताड़ना और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। परिवार लगातार CBI जांच की मांग कर रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी मामले की CBI जांच की सिफारिश की है। वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *