अनुष्का शर्मा जितना एक फिल्म से कमाती है, उतना 2 दिन में कमा लेते है विराट कोहली….

क्रिकेट और बॉलीवुड में गाढ़ा रिश्ता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। यह जोड़ी फैंस के बीच विरुष्का के नाम से प्रसिद्ध है। दोनों ही अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर जहां 244 मिलियन (24.4 करोड़) फॉलोवर्स हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा के 63 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

विराट कोहली जहां बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हैं। वहीं अनुष्का अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाती हैं। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में परफॉर्मेंस ही नहीं कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं। हालांकि, विराट कोहली आईपीएल में सिर्फ 48 घंटे खेलकर ही 15 करोड़ रुपए कमा लेते हैं, जबकि अनुष्का शर्मा को इतनी सैलरी पाने के लिए कई महीने मेहनत करनी पड़ती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए 15 से 18 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। एक फिल्म निर्माण में कम से कम एक महीने का समय तो लग ही जाता है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की आईपीएल में सैलरी 15 करोड़ है और वह एक सीजन अधिकतम 16 मैच खेल सकते हैं। एक मैच औसत 3 घंटे का होता है। ऐसे में कोहली 48 घंटे में ही 15 करोड़ की कमाई कर लेते हैं।

About Post Author