सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

के न्यूज़\रांची- भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से रांची में है| बता दे की इससे पहले की वनडे सीरीज में इंडिया ने न्यूज़ीलैण्ड का 3-0 से सुपडा साफ़ किया है| अब दोनों टीमें जीत के आगाज के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं| लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका ऋतुराज गायकवाड़ के तौर पर लगा है|

दरअसल भारतीय टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ कलाई में चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं|
गायकवाड़ का बाहर होना टीम इंडिया से ज्यादा खुद इस खिलाड़ी के लिए बड़ा झटका है क्युकी गायकवाड़ बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे| विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने रनों का अंबार लगाया और  यूपी के खिलाफ गायकवाड़ तो ने 6 गेंदों में 7 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया था| इस मैच में गायकवाड़ ने दोहरा शतक भी ठोका था|
वैसे गायकवाड़ के अलावा टीम इंडिया के पास तीन और ओपनर हैं. शुभमन गिल, इशान किशन और पृथ्वी शॉ भी टी20 स्क्वाड में शामिल हैं|

About Post Author