रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली पर दर्ज़ की शानदार जीत, दिल्ली के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

sports desk, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करते नजर आ रही है। टीम के बल्लेबाज परेशानी का सबब बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में टीम 175 रन का टारगेट का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई। टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल 2023 में पहली बार किसी टीम ने 6 ओवर के अंदर 4 विकेट गंवाए।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले 3 विकेट सिर्फ 2 रन पर गंवा दिए। लीग के इतिहास में चौथी बार किसी टीम ने 3 या इससे कम के स्कोर पर 3 विकेट गंवाए। दिल्ली की टीम का इस सूची में दो बार नाम है। उसने दुबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बगैर रन के 3 विकेट गंवा दिए थे। साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। साल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल ने 1 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। वहीं दिल्ली ने 2023 में 2 रन पर 3 विकेट गंवाए।

पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श ने किया निराश

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। इम्पैक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ पहले ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खेल पाए। मिचेल मार्श क्रीज पर कप्तान डेविड वार्नर का साथ देने आए। उन्होंने 4 गेंद का सामना किया और बगैर खाता खेलो वेन पार्नेल की गेंद पर विराट कोहली को कैच दे बैठे। दिल्ली का स्कोर 1.4 ओवर में 1 रन पर 2 विकेट हो गया।

यश धुल और वार्नर भी नहीं कर पाए कमाल

इसके बाद क्रीज पर यश धुल आए। वह भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने मोहम्मद सिराज ने 1 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हो गए। टीम का स्कोर 2.2 ओवर में 2 रन पर 3 विकेट हो गया। इसके बाद कप्तान डेविड वार्नर भी 13 गेंद पर 4 चौके की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें डेब्यूटेंट विजयकुमार वैशाक ने पवेलियन भेजा। दिल्ली का स्कोर 5.4 ओवर में 4 विकेट पर 30 रन हो गया।

About Post Author