KNEWS DESK- आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल की टीम ने पहले बल्लेबाजी और बाद में गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार खेल दिखाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत मिली जब शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली और उनके साथ Sai Sudharsan ने 55 रन जोड़कर पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा Washington Sundar 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं जोस बटलर ने 13 और राहुल तेवतिया ने 14 रनों का योगदान दिया।
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान Yashasvi Jaiswal सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती रही और 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई।
राजस्थान की पारी में सबसे बड़ा झटका Rashid Khan ने दिया, जिन्होंने अपनी घातक फिरकी से 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा को पवेलियन भेजकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
इसके अलावा Jason Holder ने 2.3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि Kagiso Rabada को 2 सफलताएं मिलीं। मोहम्मद सिराज ने भी वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट लिया।
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति साबित की, जबकि राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी में बड़ी कमजोरी का खामियाजा भुगतना पड़ा।