knews desk – माउंट मॉन्गानुई में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 42.1 ओवरों में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब न्यूजीलैंड को मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में 210 रन बनाने होंगे।
भारत की ओर से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर 22-22 रन बनाने में कामयाब रहे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद सिराज 20 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अर्शदीप सिंह ने महज चार गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाजों का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा।
न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और कप्तान मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मैथ्यू फिशर को दो विकेट मिले, जबकि ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक सफलता हासिल की। क्रिस्टियन क्लार्क को कोई विकेट नहीं मिला।
सीरीज का पांचवां मुकाबला माउंट मॉन्गानुई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में विल यंग, टिम साइफर्ट, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर शामिल हैं।