यूपी में 17 नवंबर को सियासी हलचल तेज, बीजेपी बैठक से सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग तक बड़े कार्यक्रम

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर का दिन सियासी और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से अहम रहेगा। मथुरा में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक, सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने और बीजेपी के मतदाता जोड़ो अभियान की शुरुआत पर नजर रहेगी। इसके अलावा गोंडा और प्रतापगढ़ में रामकथा के आयोजन भी होंगे।

मथुरा में बीजेपी की कोर कमेटी बैठक

16 और 17 नवंबर को मथुरा में बीजेपी की बैठक प्रस्तावित है। 17 नवंबर को कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम समेत कोर कमेटी के सदस्य शामिल हो सकते हैं।

सपा-कांग्रेस में सीटों पर चर्चा

17 नवंबर को सपा और कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत संभव है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुताबिक कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही है, जबकि सपा 60 से 70 सीटें देने के मूड में है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सहमति पर नजर रहेगी।

जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग 17 नवंबर को यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इसके बाद BLO और राजनीतिक दलों के BLA मतदाता सूची की जांच करेंगे और छूटे, गलत या अपात्र नामों की पहचान की जाएगी।

गोंडा और प्रतापगढ़ में रामकथा

गोंडा में आलोकदास जी महाराज की ओर से रामकथा का आयोजन होगा। वहीं प्रतापगढ़ में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की ओर से रामकथा शुरू होगी, जिसके कथावाचक बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री होंगे।

बीजेपी का मतदाता जोड़ो अभियान

17 नवंबर से बीजेपी का मतदाता जोड़ो अभियान शुरू होगा। करीब एक महीने तक चलने वाले अभियान में पार्टी नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने के लिए बूथ स्तर पर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *