मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखे हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर

KNEWS DESK- हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आए हैं और ये तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। आपको बता दें कि मुंबई ने आईपीएल 2024 के लिए पांड्या को टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले हार्दिक गुजरात टाइटंस के साथ थे।

सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर

हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर टीम की जर्सी पहनकर फोटो शेयर की है। इस पर फैंस के कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं।

हार्दिक को 2022 में गुजरात का बनाया गया था कप्तान

हार्दिक को 2022 में गुजरात का कप्तान बनाया गया था। यह सीजन उनके लिए काफी अच्छा रहा था। पांड्या ने 15 मैचों में 487 रन बनाए थे। उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद पांड्या ने 2023 में 16 मैच खेले और इस दौरान 346 रन बनाए थे। पांड्या ने 2 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने बतौर कप्तान 2022 में टीम को चैंपियन बनाया था। वहीं 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची थी। आईपीएल 2023 का फाइनल मैच गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था।

हार्दिक पांड्या का अब तक करियर शानदार रहा है। उन्होंने 123 आईपीएल मुकाबले में 2309 रन बनाए हैं। इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए हैं। पांड्या ने 53 विकेट भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग परफॉर्मेंस 17 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। पांड्या ने 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्हें इस सीजन में सिर्फ 3 पारियों में बैटिंग का मौका मिला था। हार्दिक ने 112 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल था।

ये भी पढ़ें-    मुंबई में फिर होगा 26-11 जैसा हमला! मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन

About Post Author