Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल की शिकायतों से अपसेट हुए बिग बॉस, दी वार्निंग- ‘सामने से मेरा वार भी जरुर…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अनुराग डोभाल शुरुआत से ही बिग बॉस पर बायस्ड होने के आरोप लगा रहे हैं| अब जब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मम्मियां उनसे मिलने आईं तो अनुराग को ये बात पसंद नहीं आई| उन्होंने कहा- उन दोनों को मम्मी से मिलाया और हम इतने दिनों से बोल रहे हैं वीडियो कॉल के लिए| इसके अलावा अब शो का नया प्रोमो सामने आया है|

सामने आये प्रोमो में अनुराग लगातार शिकायत करते नजर आ रहे हैं| वो सभी घरवालों के पास जा-जाकर बिग बॉस के बायस्ड होने की बात कर रहे हैं| वीडियो में अनुराग ऐश्वर्या से कहते हैं- अंकिता जी के कॉन्ट्रैक्ट में ये भी लिखा है क्या कि सो सकते हैं| वहीं सना से कहते हैं- भेदभाव है| इसके अलावा वो अरुण के सामने कहते हैं- इन्हें ट्रॉफी दे दो, मुझे घर भेज दो|

इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को एक साथ बुलाते हैं और कहते हैं- अनुराग बाबा आप लगातार यहां, वहां जाकर मोहल्ले वालों के कान भरने में लगे हैं| आप करिए अपना रोना-धोना, सामने से मेरा वार भी जरुर आएगा| तैयार रहिएगा| मेकर्स ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा- बिग बॉस हैं अनुराग के एक्शन से अपसेट, आप अंदाजा लगा सकते हैं क्या होगा इसका नुकसान?

 

आपको बता दें, हर गुजरते दिन के साथ शो काफी मजेदार हो रहा है| वहीं ओरी के आने से घर का माहौल काफी बदल गया था| बिग बॉस ने भी ओरी का काफी धूमधाम से स्वागत किया था| उन्होंने ओरी के आने की खुशी में घर में एक पार्टी का भी आयोजन किया था| ओरी ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ घर में काफी मस्ती की|

About Post Author