मुंबई में फिर होगा 26-11 जैसा हमला! मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन

KNEWS DESK- मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन आया जिसके बाद से इस बात ने तेजी पकड़ ली है कि क्या मुंबई में फिर 26-11 जैसा हमला हो सकता है? दरअसल, मुंबई में  26-11 हमले जैसी दिल दहला देने वाली घटना को कोई नहीं भुला पाया है। तो वहीं अब एक बार फिर से पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया है। कॉलर ने बताया कि मुंबई में आतंकी घुस चुके हैं जो हमले को अंजाम देंगे। कॉल पर जानकारी मिली की मुंबई के मनखुर्द इलाके में 3 आतंकी घुसे हैं।

धमकी भरे इस फोन के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस की स्पेशल टीम के साथ साइबर सेल ने इस अनजान कॉलर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की है।

21 नवंंबर को भी मिली थी धमकी

इसके पहले 21 नवंबर देर रात एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने अपना नाम शोएब बताया था और कहा था कि गुजरात में रहने वाली समा और कश्मीर के आसिफ मुंबई में धमाके की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। आरोपी शख्स ने पुलिस को समा और आसिफ का फोन नंबर भी दिया था।

पीएम मोदी और सीएम योगी को भी मिली थी धमकी

फोन पर बात कर रहे शख्स ने दावा किया था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह का गुर्गा है। उसने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी दी थी। उसने जेजे अस्पताल में भी हमले की बात कही थी।

मुंबई हमले में गई थी 164 लोगों की जान

आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 मुंबई में भीषण आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। आतंकियों ने बर्बर तरीके से होटल ताज और अन्य जगहों पर हमले किए थे। चारों तरफ लाशों का अंबार लगा था, जिसे देख पूरी दुनिया हैरान थी। पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने चार दिनों तक जो खून खराबा मचाया उसे पूरी दुनिया ने देखा। हमले में 164 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें-    शुभमन गिल होंगे गुजरात टाइटंस के अगले कप्तान, हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद लिया गया फैसला

About Post Author