दिल्ली और मुंबई के मुक़ाबले में रोहित के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

sports desk,  इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूखा खत्म किया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 2 साल और 24 पारी बाद अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में अर्धशतक जड़ा था। साल 2022 में वह एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए थे। मुंबई की टीम का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा था। टीम आखिरी पायदान पर रही थी।   दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 173 रन के टारगेट के जवाब में रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में तेवर स्पष्ट कर दिए थे। उन्होंने मुकेश कुमार को दो चौका और एक छक्का जड़ा। वह बेखौफ अंदाज में बैटिंग करते दिखे और 30 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। रोहित शर्मा ने इशान किशन के साथ 7.3 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। इशान किशन 26 गेंद पर 31 रन बनाकर रन आउट हुए।

साल 2021 से अब तक जड़े केवल दो अर्धशतक

रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें तो साल 2021 से यह दूसरा अर्धशतक था। साल 2021 में भी उन्होंने सिर्फ अर्धशतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 29.30 के औसत और 127.42 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे। साल 2022 में उन्होंने 14 मैच में 19.14 के औसत और 120.18 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए थे। इस दौरान 48 रन उनका सर्वोच्च स्कोर था।

सबसे बढ़िया साल था 2013

रोहित शर्मा के लिए सबसे बढ़िया साल 2013 रहा। उन्होंने 19 मैच में 38.42 के औसत और 131.54 के स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़ा। रोहित ने अपने आईपीएल करियर में 230 मैच खेले हैं और 225 पारियों में 30.44 के औसत और 109 के स्ट्राइक रेट से 5966 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। उन्होंने 528 चौके और 245 छक्के लगाए हैं। 109 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

About Post Author