उत्तर प्रदेश के पुलिस इतिहास में सबसे ज्यादा भर्ती, 52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती में 25 लाख आवेदन की उम्मीद है। 15 जुलाई तक जारी परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा होगी। प्रदेश पुलिस सबसे बड़ी भर्ती 52699 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं को राज्य सरकार बड़ा अवसर देने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थीं। कार्यदायी संस्था का चयन न हो पाने की वजह से बीते दस माह से इस सबंध में कार्यवाही  शुरू नहीं हो सकी। उत्तर प्रदेश पुलिस  इतिहास में यह बड़ी भर्ती होगी जिसमें 25 रूपये लोगों के आवेदन की उम्मीद है|

 

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, आने वाली  15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की टेंडर  प्रकाशित कर दिया जायेगा। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी, जिनमें सिपाही नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उत्तेर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है। इनका अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिला था, जिसका परीक्षण करने के बाद उसे भी शामिल किया गया है।

52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती होगी दरअसल, बीते कई वर्षों से युवा सिपाही बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।
इन पदों के लिए होंगे आवेदन- 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस,8540 सिपाही पीएसी,1007 फायरमैन और 1341 सिपाही यूपीएसएसएफ|

About Post Author