Zomato ने पहली तिमाही का रिजल्ट किया जारी, फूड डिलिवरी कंपनी को हुआ 2 करोड़ का प्रॉफिट

KNEWS DESK- ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato इस समय अपनी पहली तिमाही के नतीजों के चलते चर्चा में बना हुआ है| जून तिमाही में कंपनी को 2 करोड़ का फायदा हुआ जो कि पहली बार 2 करोड़ तक पहुंचा है| इसके पहले साल की समान तिमाही में ये 1414 करोड़ रुपये रहा था| इस प्रॉफिट के चलते कंपनी के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला है| वहीं ट्विटर पर लोग इस प्रॉफिट के चलते मीम्स बना रहे हैं| हाल ही में एक यूजर ने Zomato CEO को टैग करते हुए लिखा, 2 करोड़ रुपये मुझसे ले लेता भाई|

आपको बता दें कि 3 अगस्त को 2023 की पहली तिमाही के नतीजों का चौकाने वाला ऐलान हुआ| पहली बार कंपनी का प्रॉफिट 2 करोड़ तक पहुंचा| जबकि एक साल पहले समान तिमाही में उसे 186 करोड़ रुपये का तगड़ा घाटा हुआ था| कंपनी ने जो आंकड़े पेश किए हैं| उनके अनुसार जून 2023 को समाप्त तिमाही में Zomato का रेवेन्यू भी बीते वर्ष के आधार पर करीब 71 फीसदी बढ़ा है|

जून तिमाही में Zomato का रेवेन्यू करीब 70.9 फीसदी बढ़कर 2,416 करोड़ रुपये रहा| तिमाही नतीजों पर गौर करें तो अप्रैल-जून में कंपनी का समेकित समायोजित EBITDA 12 करोड़ रुपये रहा| हालांकि, एक साल पहले की तिमाही में इसे 152 करोड़ का EBITDA नुकसान हुआ था| विश्लेषकों ने आशंका जताई थी कि जोमैटो इस तिमाही में 200 करोड रुपये तक का EBITDA घाटा दर्ज करेगा, उनके नतीजे इस अनुमान से विपरीत आए हैं| समायोजित EBITDA मार्जिन 0.4 फीसदी रहा, जो कि साल-दर-साल 900 आधार अंकों के सुधार का संकेत देता है|

Zomato के इन नतीजों का ऐलान होने के बाद कंपनी सोशल मीडिया पर छा गई है| एक तरफ जहां कई ट्विटर यूजर्स ने कंपनी को बधाइयां दी हैं, तो वहीं कई ने मजाकिया अंदाज में निशाना साधा है| हालांकि, इस तरह के मीम्स और कमेंट्स को Zomato Founder ने सकारात्मक रूप से लिया लिया| वीरेंद्र हेगड़े नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि 2 करोड़ मुझसे ले लेता भाई, इतना घर-घर जाके खाना डिलीवर करने की क्या जरूरी थी| इस ट्वीट पर CEO दीपिंदर गोयल ने अपनी राय देते हुए लिखा कि Tweet of the day| ROFL!

इस दौरान Paytm CEO, विजय शेखर शर्मा ने Zomato टीम को बधाई दी और गोयल के प्रयासों की सराहना की है| वहीं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी कंपनी के सभी इन्वेस्टर्स और स्टार्टअप्स के लिए एक उज्ज्वल प्रकाशस्तंभ करार दे दिया है| दीपिंदर गोयल ने उनके ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद सर… हमें अपने राष्ट्र की सेवा में Zomato का निर्माण जारी रखने पर गर्व है|

About Post Author