रिहाना और रिलायंस इंडस्ट्रीज का है खास रिश्ता, जानें क्या है कंपनी से कनेक्शन

KNEWS DESK – अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना बीते 1 मार्च को जामनगर पहुंची थीं| सिंगर ने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग में परफॉर्म किया था| इसके लिए रिहाना ने भारी भरकम फीस ली थी| लेकिन इसके आलावा भी एक रिश्ता है, जिस वजह से रिहाना जामनगर पहुंची थीं| आपको रिहाना और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच का कनेक्शन बताते हैं|

करोड़ों की फीस ही नहीं, अंबानी की कंपनी से ये कनेक्शन भी रिहाना को खींच  लाया जामनगर - Rihana Concert in Jamnagar not only for multi million dollar  fees know big business

रिहाना ने अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में किया था परफॉर्म

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 1 मार्च से 3 मार्च तक प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया था| इस दौरान अमेरिका की मशहुर सिंगर रिहाना भी जामनगर पहुँचीं थीं| रिहाना ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी थी| फंक्शन में इस दौरान रिहाना के आलावा और देश-विदेश की कई दिग्गज हस्तियाँ शामिल हुई थी| वैसे, रिहाना प्राइवेट परफॉर्मेंस बहुत कम करती हैं, लेकिन अंबानी फैमिली के इस इवेंट में परफॉर्म करने को लेकर वह बेहद उत्साहित थीं| इसकी वजह भारी-भरकम फीस के साथ-साथ रिलायंस से खास कनेक्शन भी है| रिहाना ने 74 करोड़ रुपए की फीस ली है| आपको बता दें कि रिहाना की गिनती दुनिया की सबसे महंगी सिंगर्स में होती है| और उनकी नेटवर्थ लगभग 1.4 अरब डॉलर है|

रिहाना और रिलायंस इंडस्ट्रीज का कनेक्शन

रिहाना ने सिर्फ अच्छी फ़ीस की वजह से अनंत के प्री वेडिंग में परफॉर्म नहीं किया था| सिंगर का रिलायंस से खास रिश्ता है| दरअसल रिहाना फेंटी ब्यूटी नाम से एक कॉस्मेटिक कंपनी चलाती हैं जो भारत में रिलायंस के द्वारा अपना बिज़नेस चला रही है| कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की लग्जरी रेंज पेश करने वाली कंपनी फेंटी ब्यूटी फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी LVMH से अग्रीमेंट किया हुआ है| रिहाना की फेंटी ब्यूटी में 91 प्रोडक्ट्स शामिल हैं| जो LVMH के स्टोर्स पर मिलते हैं|

फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स दुनियाभर के कई देशों में मिलते हैं| इसमें अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन, थाईलैंड, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के साथ-साथ भारत भी शामिल है| रिहाना की के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भारत में सेफोरा स्टोर पर मिलते हैं| जिसे रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने खरीद लिया है| सेफोरा के मालिक अरविन्द फैशन ने बीते साल रिलायंस रिटेल को 99 करोड़ में सेफोरा को बेच दिया था| रिलायंस रिटेल के पास सेफोरा के 26 स्टोर्स हैं| जहां रिहाना की कंपनी फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं| इस तरह से रिहाना और रिलायंस रिटेल के बीच बिज़नेस का रिश्ता है|

यह भी पढ़ें – भाजपा की तीन लोक सभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित , टिहरी लोकसभा सीट से माला राज लक्ष्मी शाह लड़ेंगी चुनाव

About Post Author