Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 दिन में सोना 11 हजार और चांदी 28 हजार रुपये सस्ती

KNWS DESK– फेस्टिवल सीजन खत्म होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। बीते 10 दिनों में सोने के भाव में करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में करीब 28 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से शादी-विवाह के सीजन में ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दिवाली के बाद कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सिकरी के अनुसार, दिवाली के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब यह घटकर करीब 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं, दिवाली के समय चांदी करीब 1 लाख 98 हजार रुपये प्रति किलो थी, जो अब गिरकर करीब 1 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो हो गई है।

कीमतों में गिरावट की वजह

आनंद सिकरी के मुताबिक, फेस्टिवल सीजन में खरीदारी बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई थी। अब त्योहारी मांग समाप्त होने के बाद कीमतों में नरमी आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर भी कीमतों पर पड़ा है।

शादी सीजन में बढ़ सकती है मांग

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, आगामी शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ सकती है। ऊंची कीमतों के कारण जिन ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी थी, उन्हें मौजूदा गिरावट राहत दे सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में कीमतों का रुख अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *