KNEWS DESK- कर्नाटक सरकार ने राज्य में शराब की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने नया Alcohol-in-Beverage (AIB) आधारित एक्साइज ड्यूटी सिस्टम लागू कर दिया है, जिसके बाद राज्यभर में शराब की नई कीमतें लागू हो गई हैं. इस फैसले का असर बेंगलुरु समेत सभी शहरों और जिलों में देखने को मिल रहा है।
नई नीति लागू होने के बाद कई लोकप्रिय शराब ब्रांड्स की MRP बढ़ गई है. व्हिस्की, रम, वोडका, जिन और ब्रांडी की अलग-अलग कैटेगरी में नई कीमतें तय की गई हैं. ये नई दरें 90ML, 180ML और 750ML पैक पर लागू होंगी।
कई लोकप्रिय ब्रांड्स हुए महंगे
सरकार के नए फैसले का असर कई बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स पर पड़ा है. इनमें Royal Stag, Blenders Pride, Old Monk, McDowell’s No.1, Signature, DSP Black, Smirnoff, Magic Moments, Officer’s Choice जैसे ब्रांड्स शामिल हैं. कई प्रीमियम शराब ब्रांड्स की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सात स्लैब में बांटी गई शराब
कर्नाटक सरकार ने शराब को कुल सात प्राइस स्लैब में बांटा है। हर स्लैब में अलग-अलग कैटेगरी की शराब शामिल की गई है।
स्लैब-1 और स्लैब-2: बजट कैटेगरी
इस कैटेगरी में कम कीमत वाली शराब को रखा गया है। इसमें Legacy Special, Carnival Rum, Bangalore Whisky, Amrut XXX Classic Rum जैसे ब्रांड्स शामिल हैं. इनकी कीमतें लगभग 370 रुपये से 485 रुपये तक तय की गई हैं।
स्लैब-3 और स्लैब-4: मिड रेंज ब्रांड्स
मिड रेंज कैटेगरी में Old Tavern Whisky, Bagpiper XXX Rum, 8PM Blue, McDowell’s No.1 Celebration Rum, Honey Bee Brandy जैसे ब्रांड्स शामिल हैं. इनकी कीमतें अब 560 रुपये से 650 रुपये तक पहुंच गई हैं।
स्लैब-5 और स्लैब-6: प्रीमियम ब्रांड्स
इस कैटेगरी में कई लोकप्रिय प्रीमियम ब्रांड्स की कीमतों में बदलाव किया गया है। इसमें Officer’s Choice Gold, Old Monk,DSP Black, Imperial Blue, McDowell’s Reserve शामिल हैं. कई ब्रांड्स की 750ML बोतल की कीमत अब 850 रुपये से 900 रुपये तक पहुंच गई है।
स्लैब-7 में सबसे महंगी शराब
सबसे महंगे स्लैब में बड़े प्रीमियम ब्रांड्स को शामिल किया गया है. इसमें Royal Stag, Blenders Pride, Signature, Smirnoff, Magic Moments जैसी शराब शामिल है। Royal Stag की 750ML बोतल की कीमत अब 1,145 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि Blenders Pride और Signature की कीमत करीब 1,330 रुपये तय की गई है।
सरकार को होगा फायदा
माना जा रहा है कि नए AIB आधारित एक्साइज सिस्टम से कर्नाटक सरकार को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार पहले भी शराब पर टैक्स बढ़ाकर आय में इजाफा करती रही है। हालांकि, इस फैसले का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. खासकर प्रीमियम शराब खरीदने वाले लोगों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
नई कीमतें लागू होने के बाद शराब कारोबारियों और ग्राहकों की नजर अब बाजार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शराब की बिक्री के पैटर्न और ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखने को मिल सकता है।