EPFO का बड़ा अपडेट, अब WhatsApp पर मिलेंगी PF से जुड़ी सेवाएं, घर बैठे होगा काम

KNEWS DESK- देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए Employees’ Provident Fund Organisation जल्द बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब PF से जुड़ी कई सेवाएं WhatsApp के जरिए उपलब्ध होंगी। EPFO एक नया WhatsApp प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे लोग घर बैठे PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और ट्रांजैक्शन जैसी जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

कैसे काम करेगी नई सुविधा?

EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से “Hello” भेजते ही यूजर्स को लोकल भाषा में कई ऑप्शन्स मिलेंगे। इसके जरिए सदस्य आसानी से अपनी PF डिटेल्स चेक कर पाएंगे।

AI चैटबॉट की मदद से यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी। खासतौर पर PMVBRY के लंबित मामलों और आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी WhatsApp पर किया जा सकेगा।

WhatsApp पर मिलेंगी ये सुविधाएं

  • PF बैलेंस चेक
  • क्लेम स्टेटस की जानकारी
  • आखिरी 5 ट्रांजैक्शन देखना
  • शिकायत और क्वेरी दर्ज करना
  • आधार से जुड़ी मदद

करोड़ों कर्मचारियों को होगा फायदा

Employees’ Provident Fund Organisation पहले से WhatsApp हेल्पलाइन के जरिए शिकायत समाधान की सुविधा दे रहा है। अब नई डिजिटल सेवा शुरू होने से लोगों को दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे।

खासतौर पर छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले कर्मचारियों के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित हो सकती है।

EPFO 3.0 में मिल सकती हैं और सुविधाएं

EPFO लगातार अपनी सेवाओं को डिजिटल बना रहा है। आने वाले समय में UPI और ATM के जरिए PF निकासी जैसी सुविधाएं भी शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा ऑटो क्लेम सेटलमेंट और तेज प्रोसेसिंग सिस्टम पर भी काम चल रहा है।

पेंशन बढ़ने की भी उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। माना जा रहा है कि पेंशन सीमा को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये किया जा सकता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *