नए साल से पहले देश को मिलेंगी 6 और वंदे भारत एक्सप्रेस, देश में दौड़ रही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या हो जाएगी 41

KNEWS DESK- नए साल से पहले देश को 6 और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेंगी। अब देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 41 हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इस महीने कहां-कहां वंदे भारत की सौगात मिलने वाली हैं-

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वंदेभारत में आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी के करीब या इससे भी ज्यादा जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस ट्रेन से सफर करना पसंद कर रहे हैं जिसके चलते रेलवे को वंदेभारत एक्सप्रेस की संख्या लगातार बढ़ा रहा है।

वाराणसी में दोनों टाइम चल रही ट्रेन

मौजूदा पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में वंदेभारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ रही है। इनमें से कुछ राज्यों में एक से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। हाल ही में बनारस ऐसा पहला शहर बन गया है, जहां से सुबह और शाम दोनों समय वंदेभारत चल रही है। सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन भी यहां ही शुरू हुई थी।

रेल मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि छह वंदेभारत एक्सप्रेस के रूट करीब-करीब तय हो गए हैं। इनमें दिल्ली से कटरा, दिल्ली से अयोध्या होकर लखनऊ, दिल्ली से चंडीगढ़, बेंगलुरू से कोयंबटूर, मंगलौर से गोवा वंदेभारत शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, 30 दिसंबर को आयोध्या से प्रधानमंत्री सभी वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे यानी नए साल पर लोगो को वंदेभारत से सफर करने का मौका मिल जायेगा।

बनारस के बाद कटरा दूसरा शहर बनेगा, जहां से दो-दो वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी। यहां से एक ट्रेन सुबह और दूसरी ट्रेन शाम को चलेगी। बनारस के बाद दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस दिल्ली के कटरा के बीच दौड़ी थी।

ये भी पढ़ें-   फैमिली इमरजेंसी होने पर इंडिया वापस लौटे विराट कोहली, फैंस बोले- ‘अनुष्का का डिलीवरी टाइम…’

About Post Author