फैमिली इमरजेंसी होने पर इंडिया वापस लौटे विराट कोहली, फैंस बोले- ‘अनुष्का का डिलीवरी टाइम…’

KNEWS DESK-  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हर किसी को पसंद आती है| अपने-अपने प्रोफेशन में बिजी रहने वाला यह कपल अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में बना रहता है| एक्ट्रेस को लेकर इन दिनों सेकंड प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं| वहीं अब विराट कोहली के इमरजेंसी में घर वापस जाने की खबर आई है, जिससे लोग जूनियर कोहली आने की कयास लगा रहे हैं|

विराट, प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वॉड गेम के लिए वहां गए थे लेकिन इमरजेंसी के चलते उन्होंने मैनेजमेंट से भारत वापस लौटने की बात कही| इस बात के सामने आने के बाद अनुष्का के प्रेग्नेंसी की ख़बरों ने जोर पकड़ लिया है| लोग कह रहे हैं कि शायद जूनियर कोहली के आने का टाइम आ चुका है और इसलिए विराट को अपने देश लौटना पड़ा|

कोहली की वापसी, Good News का इंतजार!

 

विराट के इंडिया वापस लौटने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| सभी इस खबर पर अपनी राय दे रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट किया, बच्चा आने वाला है| एक ने लिखा, डिलीवरी टाइम हो गया है अनुष्का का शायद| एक ने कमेंट किया बेबी बॉय आने वाला है| आपको बता दें, विराट इमरजेंसी में इंडिया जरूर लौटे थे लेकिन बाद में वह दक्षिण अफ्रीका वापस लौटे और टेस्ट सीरिज का भी हिस्सा होंगे| 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट के लिए विराट जोहानसबर्ग वापस आ जाएंगे|

About Post Author