KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। डांसर और एक्टर राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीड़ के बीच गिरे एक फैन की मदद करते नजर आ रहे हैं।
आर्यन के इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें शाहरुख खान की तरह जमीन से जुड़ा और विनम्र बता रहे हैं।
भीड़ में गिरे फैन को आर्यन ने उठाया
दरअसल, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी से बाहर निकलते वक्त आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे।
इसी दौरान धक्का-मुक्की के बीच एक फैन अचानक जमीन पर गिर गया। आर्यन ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने बिना देरी किए आगे बढ़कर उस फैन को उठाने में मदद की। उनकी इस छोटी सी पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस बोले- ‘प्रिंस आर्यन खान’
वीडियो सामने आने के बाद फैंस आर्यन खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सभी तुम्हें प्यार करते हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “प्रिंस आ गया।”
https://www.instagram.com/reels/Dal8Vf3T94Q/
कई लोगों ने आर्यन के व्यवहार की तुलना उनके पिता शाहरुख खान से की। एक यूजर ने लिखा कि आर्यन को अच्छी तरह पता है कि फैंस और भीड़ को प्यार और शांति से कैसे संभालना है, बिल्कुल अपने पिता की तरह।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में साथ कर चुके हैं काम
बता दें कि आर्यन खान और राघव जुयाल पहले भी साथ काम कर चुके हैं। आर्यन ने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से निर्देशन में डेब्यू किया था, जिसमें राघव जुयाल ने ‘परवेज’ का किरदार निभाया था। इस सीरीज में राघव की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान के अलावा कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस मौके पर शहनाज गिल, मुनव्वर फारुकी, मोना सिंह, बादशाह, अमीषा पटेल, संजय कपूर और सान्या मल्होत्रा जैसे सेलेब्स नजर आए।
आर्यन और राघव का वर्क फ्रंट
आर्यन खान फिलहाल कैमरे के पीछे अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। निर्देशन के अलावा वह अपने लाइफस्टाइल और क्लोदिंग ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर रहे हैं।
वहीं, राघव जुयाल जल्द ही फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें वह एक स्ट्रगलिंग एक्टर और ठग की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।