पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। फैन्स उन्हें ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जानते हैं। हाल ही में उनका और बॉयफ्रेंड अमीन जाज का एक प्राइवेट किसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसके बाद काफी हंगामा मचा था। अब अपूर्वा मखीजा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि जब यह वीडियो लीक हुआ और उनके पेरेंट्स तक पहुंचा, तब उनका कैसा रिएक्शन था।
Knews Desk – अपूर्वा मखीजा ने खुलासा किया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में तेजी से वायरल हुआ, वो लगभग 1 साल पुराना था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी तुर्की ट्रिप का वीडियो नहीं था। अपूर्वा के मुताबिक, यह वीडियो एक प्राइवेट पार्टी के दौरान शूट हुआ था। इस प्राइवेट मोमेंट के दौरान उन्हें और अमीन जाज को इस बात का एहसास नहीं था कि उनका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर बैठकर रोने लगी थीं अपूर्वा
अपूर्वा ने बताया कि महीनों बाद अचानक जब यह प्राइवेट क्लिप इंटरनेट पर लीक हुई, तो लोग उन्हें तरह-तरह के मैसेज भेजने लगे। अपूर्वा ने उस पल को याद करते हुए बताया कि उन्हें इस वीडियो के वायरल होने के बारे में कैसे पता चला।
https://www.instagram.com/p/DasUna6mLhJ/
उन्होंने बताया कि वो तुर्की से न्यूयॉर्क लौट रही थीं और लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उनका लेओवर था। जब फ्लाइट डिले हुई, तो उन्होंने फोन चेक किया और देखा कि उनके पास लोगों के मैसेजेस की लाइन लगी हुई थी। लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने वायरल वीडियो देखा है।
जब अपूर्वा को समझ आया कि उनका प्राइवेट मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और उनके माता-पिता तक भी पहुंच गया है, तो वह बुरी तरह टूट गईं। अपूर्वा ने बताया कि उस समय हालात उनके हाथ से बाहर निकल चुके थे। वो इतनी घबरा गईं कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी थीं।
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर क्या कहा?
अपूर्वा ने बताया कि इस लीक वीडियो की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग और मानसिक तनाव झेलना पड़ा। जो मोमेंट पूरी तरह से प्राइवेट था, वो हर जगह चर्चा का विषय बन गया।