नाना पाटेकर के आखिरी 2 घंटे 50 मिनट में क्या हुआ? दोस्त को मैसेज से अस्पताल तक, पढ़ें पूरी टाइमलाइन

लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया के मंझे हुए कलाकार नाना पाटेकर अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। करीब 48 साल तक उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाई और दर्जनों यादगार किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

Knews Desk – नाना पाटेकर उन चुनिंदा कलाकारों में रहे, जिन्होंने अपनी शर्तों पर सिनेमा में काम किया और उसी सादगी के साथ अपनी जिंदगी भी जी। बॉलीवुड के बड़े स्टार होने के बावजूद नाना अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे।

75 साल की उम्र में गोवा में नाना पाटेकर का निधन हुआ। फिलहाल उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। नाना फिट थे और लगातार फिल्मों में काम कर रहे थे। इसी साल उनकी फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘संकल्प’ में भी अहम भूमिका में नजर आए थे। आने वाले समय में वह अनीत पड्डा की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में भी नजर आने वाले थे।

नाना पाटेकर के निधन से पहले के आखिरी कुछ घंटों की टाइमलाइन भी सामने आई है। मणिपाल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, नाना ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है।

रात करीब 4 बजे दोस्त ने वह मैसेज देखा। मैसेज पढ़ते ही करीब चार दोस्त नाना के घर पहुंचे।

इसके बाद सुबह 4:18 बजे अस्पताल को एंबुलेंस भेजने के लिए कॉल किया गया। करीब 4:20 बजे एंबुलेंस नाना के फ्लैट पर पहुंची। उनका फ्लैट अस्पताल के बिल्कुल पास था।

सुबह करीब 4:30 बजे नाना पाटेकर को घर से अस्पताल शिफ्ट किया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। करीब 45 मिनट से एक घंटे तक CPR दिया गया, लेकिन सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नाना पाटेकर के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। राज्य के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी।

नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पुणे के डोनजे गांव में उनके खेत में किया जाएगा। सिनेमा का यह दिग्गज कलाकार भले ही दुनिया से चला गया हो, लेकिन अपने यादगार किरदारों और दमदार अदाकारी के जरिए हमेशा दर्शकों के बीच जिंदा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *