INDIA ब्लॉक के लंच से पहले हंगामा, राहुल गांधी का विरोध करने वाले कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं के लंच से पहले हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर श्रीनगर निवासी फहीम नजीर के साथ मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि फहीम राहुल गांधी का विरोध कर रहा था।

KNEWS DESK- चुनाव आयोग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं के लंच से पहले हंगामा हुआ। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कश्मीरी युवक के साथ मारपीट की। युवक की पहचान श्रीनगर निवासी फहीम नजीर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता जब प्रदर्शन कर रहे थे, तभी फहीम राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। उसने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को भ्रमित कर रहे हैं और बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। फहीम नजीर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो ईवीएम में खराबी नहीं होती। उसने कहा कि ईवीएम को राजीव गांधी लेकर आए थे। फहीम ने आरोप लगाया कि उसे राहुल गांधी को गाली दिए बिना ही मारा गया।

फहीम ने कहा, “ये लोग मुझे मार रहे हैं… क्या यह लोकतंत्र है… मैं श्रीनगर से हूं और मेरा नाम फहीम नजीर है।” उसने आगे कहा कि वह देश को समझाने की कोशिश कर रहा था और आरोप लगाया कि देश को नेपाल या बांग्लादेश बनाने की साजिश चल रही है। फहीम ने कहा कि वह देश का नागरिक है और देश को नेपाल या बांग्लादेश नहीं बनने देगा। घटना के बाद INDIA ब्लॉक के नेताओं के लंच से पहले प्रदर्शन स्थल पर हंगामे की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *