विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड एक्टर्स पर कसा तंज, कहा-”उन्हें दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं…”

KNEWS DESK- फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री हर मामले पर अपनी राय रखना पसंद करते हैं| वो पहले भी कई बार एक्ट्रेस पर तंज कास चुके हैं| एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स पर हमला बोला है| उन्होंने कहा- कुछ बॉलीवुड फिल्में उनमे मौजूद एक्टर्स की वजह से बेवकूफी वाली लगती हैं| कैसे इन कम सक्षम कलाकारों ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है, जिससे उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में सोचना पड़ा|

फिल्ममेकर ने कहा, मैं इसे अहंकार में नहीं कह रहा हूं बल्कि मैं सच बता रहा हूं| मुझे ऐसा लगने लगा कि जिन स्टार्स के साथ मैंने काम किया वह पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं है| मैं उनसे ज्यादा समझदार हूं और मेरी दुनिया को लेकर समझ उनसे कई ज्यादा है, तो उनकी मूर्खता मुझे नीचे ढकेलती है| वे इतने मूर्ख हैं कि वे आपको अपने साथ नीचे खींच लेते हैं|

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि भारतीय सिनेमा में कलाकारों की वजह से दम नहीं है| इन एक्टर्स में अक्सर गहराई की कमी होती है, जो डायरेक्टर्स और राइटर्स को नेगेटिवली प्रभावित करती है| वे ऑडियन्स की बुद्धिमत्ता को कम आंकते होते हैं| एक राइटर और डायरेक्टर के रोल में मेरी फिल्म का मूल्य फिल्म के स्टार के बराबर है| फिल्म की पहचान मुझसे नहीं, बल्कि उस स्टार से मिलती है जिसमें गहराई की कमी हो सकती है| इसलिए, मैंने मानसिक रूप से खुद को बॉलीवुड से दूर कर लिया है|बॉलीवुड एक ही तरह की फिल्म ऑडियन्स को दिखाता है बस उसमें थोड़ा एक्साइटमेंट शामिल कर देता है| ऑडियन्स बहुत समझदार है| अगर आप उन्हें अच्छा मटिरियल दोगे तो वह देखेगी|

आपको बताएं विवेक अग्निहोत्री के वर्कफ्रंट की तो उनकी अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर जल्द ही रिलीज होने वाली है|

About Post Author