KNEWS DESK – हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर Vikram Bhatt एक बार फिर अपने फैंस को डराने के लिए तैयार हैं। उनकी कल्ट फिल्म Haunted 3D का सीक्वल Haunted 3D: Ghosts of the Past अब आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। लंबे इंतजार और कई बार टलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।
बार-बार टलने के बाद मिली नई डेट
इस फिल्म को पहले 21 नवंबर 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 30 जनवरी और फिर 6 फरवरी तक टाल दिया गया। लगातार तीन बार पोस्टपोन होने के बाद अब मेकर्स ने फाइनल डेट लॉक कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हॉरर फिल्म अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश
दिलचस्प बात यह है कि Haunted 3D: Ghosts of the Past का सीधा मुकाबला Imtiaz Ali की फिल्म Main Wapas Aaunga से होगा, जो उसी दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में Diljit Dosanjh, Sharvari Wagh, Vedang Raina और Naseeruddin Shah जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
https://www.instagram.com/reels/DScTi60jCaL/
स्टारकास्ट और 3D का तड़का
फिल्म में Mimoh Chakraborty एक बार फिर नजर आएंगे, जो पहली फिल्म का भी हिस्सा थे। उनके साथ इस बार Chetna Pande लीड रोल में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल को भी 3D फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा, जिससे हॉरर का एक्सपीरियंस और ज्यादा इंटेंस होगा।
टीज़र के बाद रीशूट का फैसला
फिल्म का टीज़र सितंबर में रिलीज किया गया था, लेकिन उसे दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए विक्रम भट्ट ने फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने का फैसला किया। इसके लिए करीब 12 दिनों तक रीशूट किया गया, ताकि फिल्म को बेहतर बनाया जा सके।