बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई विद्युत जामवाल की क्रैक, जानें फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन

KNEWS DESK – विद्युत जामवाल की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म क्रैक 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में विद्युत के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है| लेकिन क्रैक बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल दिखाने में नाकामयाब रही| फिल्म के कलेक्शन ने मेकर्स को निराश कर दिया है| फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं|

Crakk BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर छाई विद्युत जामवाल की 'क्रैक', 3  दिनों में फिल्म ने छापे इतने करोड़ - crakk box office collection day 3  vidyut jammwal arjun rampal

विद्युत जामवाल की क्रैक 

विद्युत जामवाल की स्पोर्ट्स एक्शन क्रैक में शानदार एक्शन सीन्स हैं| जिसे फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं| फिल्म की कहानी एक अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स के बारे में है| फिल्म में पहले बार विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं| वहीं फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन हैं। यह फिल्म आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित और एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत विद्युत जामवाल द्वारा निर्मित है। वहीं विद्युत की एक्शन फिल्म को ऑडियंस तक नसीब नहीं हो रही है|

क्रैक का छठे दिन का कलेक्शन 

विद्युत जामवाल की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का बिज़नेस किया था| फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 2.15 करोड़ कमाए थे| फिल्म के कलेक्शन में छठे दिन बहुत गिरावट आई है| वहीं क्रैक ने सातवें दिन मात्र 70 लाख का ही बिज़नेस किया है| जोकि बेहद कम है| वहीं फिल्म का अबतक का कलेक्शन 12.3 करोड़ हो गया है| क्रैक 60 करोड़ के बजट में बनी है| फिल्म अपना बजट निकालने भी नाकामयाब रही|

यह भी पढ़ें – बीजेपी उन जगहों पर सत्ता बरकरार रखने के लिए राज्यपालों का इस्तेमाल कर रही है जहां पार्टी का शासन नहीं है- संजय राउत

About Post Author