Tiger 3 Movie Review: ‘टाइगर 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज, देखें लोगों का रिएक्शन, ‘अब तक की बेस्ट एक्शन फिल्म’

KNEWS DESK- लंबे समय से चर्चा में बनी सलमान ख़ान और कैटीरना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ आज दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है| फैंस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे थे| वहीं फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| सभी फैंस अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म रिव्यू दे रहे हैं|

एक यूजर ने टाइगर 3 देखने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- फिल्म बिना कोई समय बर्बाद किए सीधे कहानी के थीम से शुरू होती है| एक्शन वह है जहां फिल्म एक लेवल ऊपर है, न सिर्फ जासूसी फिल्म बल्कि पास्ट में भारतीय फिल्मों पर भी विचार करती है| शुरू से आखिर तक बहुत तेज स्पीड है|

दूसरे यूजर ने लिखा है, टाइगर 3 सलमान खान और खास तौर पर कैटरीना कैफ की अनबिलीवेबल परफॉर्मेंस और एक्शन के साथ अब तक की बेस्ट एक्शन फिल्म है| 

किसी अन्य यूजर ने सलमान खान को ‘टाइगर 3’ की आत्मा कहा है| उसने लिखा- एक ग्रेट ब्लॉकबस्टर, ढेर सारा एक्शन, ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न, सरप्राइज, देशभक्ति, इमोशन, सभी कलाकारों की एंट्री और वंडरफुल इंटरवल ब्लॉक| सलमान खान फिल्म की आत्मा हैं| उनके एक्शन और एक्सप्रेशन टॉप लेवल के हैं|

टाइगर 3 में सलमान खान की दमदार एंट्री से फैंस काफी खुश हुए| एक फैन ने लिखा- सलमान खान की मास लेवल एंट्री| वर्ल्ड फिल्म 2023 की सबसे बड़ी एंट्रीज में से एक, गूजबंप्स|  टाइगर स्कार्फ + बीजीएम और एक्शन सीक्वेंस सचमुच होश उड़ाने वाला और शानदार है|

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने ‘टाइगर 3’ का रिव्यू शेयर किया है| उन्होंने फिल्म को 3 स्टार की रेटिंग दी है|

 

About Post Author