रिलीज से पहले ‘राजा शिवाजी’ का तूफान, 2 लाख टिकट बिके, रितेश देशमुख की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

KNEWS DESK – Riteish Deshmukh की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Raja Shivaji’ आखिरकार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था, और अब इसकी फाइनल एडवांस बुकिंग ने साबित कर दिया है कि दर्शकों में इसे लेकर भारी उत्साह है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

‘राजा शिवाजी’ का कई बड़ी फिल्मों के साथ थिएटर्स में क्लैश हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सभी को चौंका दिया है। खासतौर पर मराठी बेल्ट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जबकि हिंदी वर्जन भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का कारोबार कर सकती है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा 6.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म के लिए कुल 2,19,990 टिकट बिक चुके हैं और देशभर में इसके 5,698 शोज लगाए गए हैं।

मराठी वर्जन की बात करें तो यहां फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाल दिखाया है। केवल मराठी भाषा में ही 4.26 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। दूसरी तरफ हिंदी वर्जन से 85 लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया गया है। अगर फिल्म को Chhaava जैसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने हैं, तो हिंदी मार्केट में भी मजबूत पकड़ बनानी होगी।

शहरवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई सबसे आगे है, जहां फिल्म ने 1.89 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके बाद पुणे से 1.26 करोड़, औरंगाबाद से 10.9 लाख, कोल्हापुर से 7.79 लाख, नागपुर से 7.19 लाख, नासिक से 13.45 लाख और सांगली से 2.62 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई है। ये सभी आंकड़े मराठी बुकिंग के हैं, जो फिल्म की मजबूत क्षेत्रीय पकड़ को दर्शाते हैं।

हिंदी मार्केट में दिल्ली-NCR से 7 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन सामने आया है। फिलहाल हिंदी में कमाई थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन मराठी दर्शकों के बीच फिल्म का जबरदस्त क्रेज साफ नजर आ रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है। रितेश देशमुख के अलावा Salman Khan का कैमियो फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट बताया जा रहा है। वहीं Abhishek Bachchan, Sanjay Dutt और Vidya Balan भी अलग-अलग दमदार किरदारों में नजर आ रहे हैं।

हाल ही में ऐसी खबर भी सामने आई थी कि सलमान खान ने इस फिल्म में काम करने के लिए खुद रितेश देशमुख से रोल मांगा था। कहा गया कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, “मेरे बिना तुम यह फिल्म बना ही नहीं सकते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *