उर्फी जावेद की तरह अतरंगी अंदाज़ में नजर आईं ये एक्ट्रेस, राज कुंद्रा की तरह लगाया मास्क, यूजर्स ने किया रिएक्ट

KNEWS DESK – उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं| लेकिन उन्हें कॉपी करने वालों की भी कमी नहीं है| एक एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह राज कुंद्रा की तरह मास्क पहने हुए दिख रही हैं और उर्फी की तरह पोज देते हुए नजर आ रही हैं| वायरल वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं|कुछ लोग उन्हें राज कुंद्रा की बहन कहते हुए भी नजर आ रहे हैं| इस मास्क के पीछे कोई और नहीं ड्रामा क्वीन राखी सावंत हैं|

ड्रामा क्वीन राखी सावंत

ड्रामा क्वीन अक्सर अपनी बातों और बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं अभी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हों रहा है जिसमें राखी खूबसूरत रेड ड्रैस में नजर आ रही हैं| जबकि चेहरे पर एक रेड कलर का मास्क है| पैपराजी के बोलने पर वह चेहरे से मास्क हटाती हैं और एक से बढ़कर एक पोज देते हुए नजर आ रही हैं|

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

राखी के इस अतरंगी वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिकिया शेयर कर रहे हैं| वीडियो पर कमेंट में एक यूजर ने लिखा, एटिट्यूड तो देखो| दूसरे यूजर ने लिखा, सारे बेरोजगार आजकल यही सब कर रहे हैं| तीसरे यूजर ने लिखा, पर्दा ही अच्छा था| चौथे यूजर ने लिखा, राज कुंद्रा की बहन|

राखी सावंत की सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल होती रहती हैं| वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बोरा पहने हुए नजर आईं थीं| इसे देखकर लोगों ने उर्फी जावेद की कॉपी कह दिया था|

About Post Author