Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर जमकर बरसेंगे सलमान खान, एक्ट्रेस के रिलेशनशिप का करेंगे फैसला !

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं शो की कंटेस्टेंट ईशा मालवीय अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं| एक्ट्रेस और उनके करेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल, एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार, इन तीनों के बीच इस हफ्ते जमकर हंगामा देखने को मिला| इस मामले पर अब सलमान खान वीकेंड के वार में ईशा को फटकारेंगे| वो एक्ट्रेस से कहेंगे- वह फैसला करेंगे की शो में किसके साथ रहना चाहती हैं| जिसका एक वीडियो भी मेकर्स ने जारी किया है|

इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान ईशा मालवीय से कहते हैं- ईशा आपको बहुत मजा आ रहा है, आपको इंपॉर्टेंस बहुत पसंद आ रही है लेकिन फ्यूचर में आपको यह सब भारी पड़ने वाला है| आपने शो में आकर अपने आप को एक्सपोज कर दिया| उन्होंने आगे समर्थ से कहा- अगर मैं आपकी जगह होता तो मैं कभी भी इस शो में नहीं आता| सलमान ने कहा, ईशा अपने इस रिश्ते को पहचानों, उनको उछालो और नजर आओ| सोशल मीडिया पर ईशा मालवीय का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

सभी फैंस वीडियो प्रोमो को काफी पसंद कर रहे हैं| साथ ही कमेंट के जरिए अपनी राय दे रहे हैं| आपको बता दें कि ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार है| दोनों टीवी सीरियल उडारियां में एक साथ नजर आए थे और एक साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया| इसके बाद बिग बॉस में जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो एक-दूसरे से बात करने लगे और उनके बीच मन-मुटाव भी कम होने लगा| इसी दौरान ईशा के प्रेजेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की इस शो में एंट्री हुई और पूरा हफ्ता इन तीनों के बीच हंगामा देखने में बीता|

About Post Author