इंतजार हुआ खत्म! शुरू हुए राघव-परिणीति के फेरे, सात जन्म तक साथ रहने की खाई कसमें

KNEWS DESK – परिणीति और राघव चड्डा की शादी का इंतज़ार सभी बेसब्री से कर रहे थे| आज दोनों की शादी के बंधन में बढ़ रहे हैं और नए जीवन की शुरुआत करने वाले हैं| दोनों उदयपुर के द लीला पैलेस में आज शाही अंदाज में शादी रचाएंगे|दोनों ने फेरे लेना शुरू कर दिया है कुछ ही देर में शादी संपन्न हो जाएगी|

परिणिति और राघव चड्डा की शादी

बॉलीवुड की टैलेंटेड और गॉर्जियस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मिस से मिसेज बनने जा रही हैं| परिणीति और AAP नेता राघव चड्ढा आज 24 सितंबर को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे| दोनों उदयपुर के द लीला पैलेस में आज शाही अंदाज में शादी रचा रहे हैं| राघव-परिणीति एक दूसरे को अपना हमसफर चुनने के लिए तैयार हैं| कपल की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज चुका है| सारी तैयारियां जोरों-शोरों से पूरी हो चुकी हैं| हर तरफ जश्न का माहौल है| अब बस फैंस को परिणीति और राघव को दुल्हन-दूल्हा बनते देखने का इंतजार है|

शुरू हुए फेरे 

राघव और परिणीति, दोनों के फेरे शुरू हो चुके हैं| हाथों में हाथ लिए परिणीति और राघव सात जन्म तक साथ रहने की कसम खा रहे हैं| एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है| परिवार वालों की आंखों में आंसू हैं|

राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने बारात लेकर निकल गए हैं| राघव चड्ढा की बारात बोट पर निकल चुकी है| बारात काफी अलग और शाही अंदाज में निकली है|सभी बाराती भी बोट पर सवार हैं| बैंड-बाजे के साथ सभी वेडिंग वेन्यू के लिए निकल चुके हैं| जल्द ही परिणीति-राघव के फेरों की रस्म शुरू होगी|

 

About Post Author