‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रफ़्तार हुई धीमी, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुई है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोम कॉम मूवी है| फिल्म के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था| फिल्म को वीकेंड और वैलेंटाइन का फायदा मिला है| आपको बताते हैं फिल्म ने अबतक इतने करोड़ की कमाई कर ली है|

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya फिल्म ने रिलीज से पहले की

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

फैन्स फिल्म में कृति-शाहिद की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे| वहीं अब फिल्म वैलेंटाइन वीक के मौके पर 9 फरवरी को रिलीज हो गयी है| ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को पब्लिक का मिक्स्ड रिस्पांस मिला है| फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया था| लेकिन चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली| फिल्म की अबतक की कमाई सामने आ गयी है|

रिलीज के चौथे दिन का कलेक्शन  

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस  किया है| फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 9.50 करोड़ कमा लिए हैं| तीसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी इजाफा देखने को मिला है| फिल्म ने रविवार को 10.75 करोड़ कमा लिए हैं| फिल्म ने तीन दिनों में 27.10 करोड़ कमा लिए थे| वहीं फिल्म की कमाई में चौथे दिन काफी गिरावट आई है| फिल्म ने 3.75 कमाए हैं| वहीं फिल्म का अबतक का कलेक्शन 30.85 हो गया है|  ख़बरों के मुताबिक फिल्म का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है| अभी फिल्म को अपने बजट निकलने के लिए बहुत कमाई करनी होगी|

यह भी पढ़ें – ‘भूल भुलैया 3’ में हुई विद्या बालन की वापसी, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

About Post Author