वैलेंटाइन पर भी नहीं चला ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का जादू, शाहिद-कृति की फिल्म ने 5 वें दिन किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – शाहिद-कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म की रिलीज हो 5 दिन पूरे हो गये हैं| फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था| वहीं अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है| ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का 5 वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है| आपको बताते हैं फिल्म ने अबतक कितने करोड़ कमा लिए हैं|

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' review: Overemployed android | Mint Lounge

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 

शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोम कॉम मूवी है| फैन्स कृति-शाहिद की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे| फिल्म को फैन्स ने मिक्स्ड रिस्पांस दिया है| फिल्म में कृति रोबोट बनी नजर आ रही हैं| वहीं शाहिद की एक्टिंग को फैन्स पसंद कर रहे हैं लेकिन फिल्म का लॉजिक किसी को समझ नहीं आ रहा है| फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आ गयी है|

फिल्म का कलेक्शन 

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस  किया है| फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 9.50 करोड़ कमा लिए हैं| वहीं फिल्म की कमाई में तीसरे दिन काफी इजाफा देखने को मिला है| वहीं अब फिर फिल्म की कमाई में गिरावट आई है फिल्म ने रिलीज के 5 वें दिन 3.85 करोड़ का बिज़नेस किया है| फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 34.6 हो गया है| ख़बरों के मुताबिक फिल्म का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है| अभी फिल्म को अपने बजट निकलने के लिए बहुत कमाई करनी होगी|

यह भी पढ़ें – पूर्व नौसैनिकों की रिहाई में किंग खान की नहीं थी कोई भूमिका, शाहरुख खान की मैनेजर ने जारी किया बयान

About Post Author