हर्षवर्धन राणे की दंगे का पहला गाना ‘ले ले पंगे’ हुआ जारी, कॉलेज की याद दिला देगा गाना

KNEWS DESK – हर्षवर्धन राणे की फिल्म दंगे का पहला गाना रिलीज हो गया है| फिल्म का गाना ‘ले ले पंगे’ सुनकर आपको अपने कॉलेज दौर की याद आ जाएगी| गाने में कॉलेज कैंपस, लाइब्रेरी, चुनाव और मस्ती ये सभी बातें गाने में नजर आई हैं| फिल्म के गाने ने फैन्स के उत्साह को बढ़ा दिया है| फिल्म में अहम किरदार में हर्षवर्धन राणे, एहान भट, निकिता दत्ता, और तीजे भानु नजर आएंगे| वहीं फिल्म तमिल में पोर शीर्ष में रिलीज होगी|

Dange' and 'Por' teasers: Ehan Bhat takes on Harshvardhan Rane; Kalidas  Jayaram locks horns with Arjun Das - The Hindu

दंगे का पहला गाना ‘ले ले पंगे’ हुआ जारी

दंगे का पहला गाना ‘ले ले पंगे’ रिलीज हो गया है| फिल्म का गाना सुनने और देखने में काफी शानदार है| गाना हमें अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाता है| गाने में मस्ती भरे दिन से लेकर कॉलेज कैंपस की झलक दिखाई गयी है| ले ले पंगे को संजीत हेगड़े, अनुराग कुलकर्णी और वर्षा एस कृष्णन ने गाया है|

दंगे की कहानी 

इस फिल्म की कहानी सांस्कृतिक कॉलेज फेस्टिवल के दौरान दो दोस्तों के बीच हुए मुकाबले पर बेस्ड है| जहां एक पक्ष का चुनाव करने की चुनौती है| फिल्म मार्च 2024 में रिलीज होगी| फिल्म दंगे को टी सीरिज, बिजॉय नांबियार, प्रबु एंटनी और मधु अलेक्जेंडर मिलकर प्रोडक्शन कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – राजस्थान: बजट में है प्रदेश के एनर्जी सेक्टर के कायाकल्प की दूरदर्शी सोच – ऊर्जा राज्यमंत्री

About Post Author