पहली फिल्म बनी हिट, दूसरी ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड! ‘तनु वेड्स मनु’ फ्रेंचाइजी से मेकर्स ने छापे करोड़ों

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut और अभिनेता R. Madhavan की सुपरहिट फ्रेंचाइजी Tanu Weds Manu एक बार फिर चर्चा में है। मेकर्स ने हाल ही में इसके तीसरे पार्ट ‘तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर’ का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि कंगना और माधवन करीब 11 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

इस बार फिल्म का निर्देशन Mitraxara Kumar करेंगी, जबकि पहले दोनों पार्ट का निर्देशन Aanand L. Rai ने किया था। फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों भागों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और मेकर्स को तगड़ा मुनाफा दिलाया था।

पहला पार्ट रहा सुपरहिट

साल 2011 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में कंगना रनौत और आर. माधवन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और यही फिल्म आगे चलकर एक सफल फ्रेंचाइजी की नींव बनी।

दूसरे पार्ट ने रचा इतिहास

साल 2015 में रिलीज हुई Tanu Weds Manu Returns ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। करीब 39 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 258 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में कंगना रनौत के डबल रोल और दमदार कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा। यही वजह रही कि यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई।

दोनों फिल्मों ने मिलकर कमाए 311 करोड़

अगर दोनों फिल्मों की कुल कमाई को जोड़ दिया जाए तो तनु वेड्स मनु फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में लगभग 311 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यही वजह है कि तीसरे पार्ट की घोषणा के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर बॉक्स ऑफिस पर पहले दो पार्ट की सफलता को दोहरा पाती है या नहीं। फिलहाल कंगना रनौत और आर. माधवन की वापसी ने फिल्म को लेकर चर्चा और उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *