KNEWS DESK – विजय वर्मा अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, उन्होंने कई ऐसे रोल निभाए हैं, जिनमें उनका किरदार अक्सर काफी इंटेंस और रहस्यमयी नजर आया है। शायद यही वजह है कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह ने उनके साथ मजाक करते हुए उन्हें ‘रेड फ्लैग’ तक कह दिया।
डॉली सिंह ने विजय को बताया ‘रेड फ्लैग’
दरअसल, विजय वर्मा को उनकी सीरीज ‘मटका किंग’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला। जब वह अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे तो डॉली सिंह ने उन्हें बधाई दी।
बातचीत के दौरान डॉली ने विजय के उन किरदारों का जिक्र किया, जिन्हें देखकर दर्शकों को पहले ही अंदाजा हो जाता है कि अब कहानी में कुछ गड़बड़ होने वाली है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि विजय की स्क्रीन पर एंट्री होते ही लोगों को डर लगने लगता है कि अब किसकी शामत आने वाली है।
इसी बातचीत के दौरान डॉली ने विजय को ‘रेड फ्लैग’ बता दिया और यहां तक कह दिया कि वह देश के सबसे बड़े रेड फ्लैग हैं।
https://www.instagram.com/reels/DcI2iU1NXcH/
विजय ने भी नहीं छोड़ा मौका
डॉली के इस कमेंट पर विजय वर्मा ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बस लाल कपड़े का एक टुकड़ा खरीदकर घर में रख लीजिए और जितने चाहें उतने झंडे बना लीजिए।
विजय का यह जवाब सुनकर डॉली ने इसे ‘बोरिंग जोक’ बता दिया। इसके बाद दोनों के बीच मजेदार नोकझोंक और आगे बढ़ गई।
विजय ने भी पलटवार करते हुए कहा कि जैसे वह डॉली की ‘घटिया तारीफ’ को नजरअंदाज कर देते हैं। दोनों की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों को डॉली का कमेंट पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे असहज करने वाला बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने विजय के जवाब को मजेदार माना।
हालांकि, पूरा मामला मजाकिया बातचीत के तौर पर हुआ था और दोनों के बीच की नोकझोंक को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
‘मटका किंग’ में विजय ने जीता दिल
विजय वर्मा हाल ही में ‘मटका किंग’ में नजर आए हैं। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी यह क्राइम ड्रामा सीरीज 1960 और 1970 के दशक के मुंबई के मटका जुए की दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
सीरीज में विजय ने बृज भट्टी का किरदार निभाया है, जो साधारण शुरुआत से निकलकर मटका कारोबार की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है। इस भूमिका के लिए उन्हें दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली है।
अब IFFM 2026 के मंच से सामने आया विजय वर्मा और डॉली सिंह का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।