‘हर चीज़ के लिए शुक्रिया बेटा’… दामाद आनंद आहूजा के बर्थडे पर भावुक हुए अनिल कपूर

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर परिवार, दोस्तों और फैंस की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, ससुर अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर अपने दामाद पर जमकर प्यार लुटाया।

अनिल कपूर ने शेयर की खास तस्वीरें

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर आनंद आहूजा के साथ पांच तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर बर्थडे सेलिब्रेशन की है, जबकि दूसरी और तीसरी फोटो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीरों में आनंद अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं।

‘तुम्हें देखते ही शांति महसूस होती है’

तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि जब भी वह आनंद को देखते हैं, उनसे मिलते हैं या उनकी आवाज सुनते हैं, तो उन्हें एक अलग ही सुकून महसूस होता है।

उन्होंने लिखा, “तुम्हें देखकर, तुमसे मिलकर या तुम्हारी तस्वीरें देखकर मुझे हमेशा शांति महसूस होती है। तुम्हारे अंदर एक अलग ही गर्मजोशी है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।”

दामाद की जमकर की तारीफ

अनिल कपूर ने आगे लिखा कि आनंद जिस तरह परिवार का ख्याल रखते हैं और सोनम कपूर, बच्चों तथा पूरे परिवार को प्यार देते हैं, वह उन्हें बेहद खुशी और सुकून देता है।

https://www.instagram.com/p/DbZxYkKDPL7/?

उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा, “जैसे हो, वैसे ही बने रहने के लिए धन्यवाद। हर चीज के लिए शुक्रिया बेटा। हैप्पी बर्थडे… लव यू।”

आनंद आहूजा ने दिया मजेदार जवाब

अनिल कपूर की पोस्ट पर आनंद आहूजा ने भी प्यार भरा जवाब दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आपने मेरे सभी अलग-अलग हेयरस्टाइल एक ही पोस्ट में दिखा दिए… हाहा! आपको ढेर सारा प्यार और इतने खूबसूरत शब्दों के लिए धन्यवाद।”

अनिल कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी ससुर-दामाद के इस खास रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं और आनंद आहूजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।