KNEWS DESK – बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
लंदन में शुरू हुई ‘रागिनी 3’ की शूटिंग
तमन्ना भाटिया ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रही हैं. यह फिल्म के शूटिंग के पहले दिन की झलक बताई जा रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हुई है. हालांकि, तमन्ना ने अभी अपने किरदार या फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है.
हॉरर के साथ मिलेगा रोमांस और ह्यूमर का तड़का
‘रागिनी 3’ एक चर्चित हॉरर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. मेकर्स इस बार फिल्म में डर के साथ-साथ रोमांस और ह्यूमर का भी मिश्रण पेश करने की तैयारी में हैं.
बताया जा रहा है कि तमन्ना भाटिया को फिल्म के लिए खास तौर पर चुना गया है, क्योंकि मेकर्स को लगता है कि वह हॉरर और रोमांटिक एंटरटेनमेंट वाले किरदार को बेहतर तरीके से निभा सकती हैं.
2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
फिल्म ‘रागिनी 3’ को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं. वहीं, इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले एकता कपूर, कुमार तौरानी और गिरीश कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही फिल्म ‘VVAN’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी.