ग्रीन साड़ी में तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नये लुक को देखने के लिए बेताब रहते हैं| वहीं अब तमन्ना ने अपने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने शानदार लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन कलर की प्लेन साड़ी पहने नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस के ब्लाउज में वर्क किया गया है| उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप और हैवी झुमकों के साथ कम्प्लीट किया|

तमन्ना ने अपने इस लुक के साथ बालों में जूड़ा लगाना पसंद किया है| एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| तमन्ना के शानदार लुक ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया का नाम काफी समय से एक्टर विजय वर्मा के साथ चर्चा में चल रहा है| दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है| हालांकि अभी दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई बात नहीं की है|

About Post Author