सुरभि चंदना ने फ्रेंड्स के साथ की बैचलर पार्टी, एक्ट्रेस ने गर्ल गैंग के साथ मचाया धमाल

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी करने वाली हैं| शादी से पहले एक्ट्रेस ने बैचलरेट पार्टी रखी| जहां एक्ट्रेस ने अपनी सहेलियों के साथ खूब धमाल मचाया| जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

एक्ट्रेस तस्वीरों में इश्कबाज़ की सहेलियों के साथ पूल में खूब मस्ती कर रही हैं| वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गंग के साथ पोज देती नजर आईं हैं|

सुरभि ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बैचलरेट पार्टी के केक की फोटो भी शेयर की हैं| जिसमें वो केक के साथ स्माइल करती नजर आईं हैं|

सुरभि की दोस्तों ने उनके लिए रूम डेकोरेट किया था| जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है| साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो स्टाइलिश लुक में साइड पोज दे रही हैं|

एक्ट्रेस अपनी गर्ल गंग के साथ बाद में रेस्टोरेंट भी पहुंचीं| जहां वो येलो प्रिंटेड ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

सुरभि चंदना इस फोटो में अपनी गर्ल गैंग के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आईं हैं| सुरभि और करण साल 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी करने वाले हैं|

यह भी पढ़ें –  बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, रेव पार्टी में FSL की रिपोर्ट आई सामने

About Post Author