सुरभि चंदना ने हल्दी सेरेमनी में दूल्हे संग किया जमकर डांस, देखें एक्ट्रेस का वीडियो

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना आज 2 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी करने वाली हैं| वहीं एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है| जिसमें वो दूल्हे के साथ जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं| कपल के फोटोज और वीडियोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं|

Surbhi Chandna Haldi Video| Surbhi Chandna Dances With Husband Karan  Sharma, Gets Special Surprise| Surbhi Chandna Wedding - Filmibeat

सुरभि चंदना और करण शर्मा की हल्दी 

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं| वहीं एक्ट्रेस की शादी से पहले के फंक्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आना शुरू हो गयी हैं| एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी की वीडियो सामने आई है| जिसमें वो दूल्हे के साथ जमकर डांस कर रही हैं| दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

डेकोरेशन 

सुरभि और करण की हल्दी सेरेमनी की डेकोरेशन बेहद शानदार लग रही है| वहीं एक्ट्रेस के हल्दी फंक्शन में ढेर सारे गेस्ट भी नजर आ रहे हैं| सुरभि और करण के साथ-साथ उनके परिवार वाले और दोस्त भी शादी के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं|

चूड़ा सेरेमनी का वीडियो 

हल्दी सेरेमनी के साथ ही सुरभि की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो भी सामने आया है| जिसमें वो बहुत खुश नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस को रीति-रिवाजों के साथ चूड़ा पहनाया गया है| इस दौरान सभी गेस्ट उनपर फूल बरसाते नजर आए|

यह भी पढ़ें – दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22% बढ़ी, 4 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट

About Post Author